बीडीओ ने आवास सहायकों के साथ की बैठक

रजौन(बांका): रजौन प्रखंड में 3076 आवास लाभुकों ने राशि लेने के बाद भी अब तक आवास पूर्ण नहीं किया है।इसको लेकर नए बीडीओ राजकुमार पंडित की अध्यक्षता में मंगलवार को ग्रामीण आवास सहायकों की बैठक हुई। बैठक में बीडीओ सभी ग्रामीण आवास सहायको से सर्वप्रथम पंचायत वार परिचय लिया।बीडीओ ने सभी ग्रामीण आवास सहायकों से राशि लेने के बाद 3076 लाभुकों द्वारा अब तक आवास पूर्ण नहीं कराए जाने को लेकर सफेद,लाल एवं पीला नोटिस तमिला कराते हुए जल्द से जल्द आवास पूर्ण कराने के लिए कहा गया है।बीडीओ ने बताया पूरे प्रखंड में 241भूमिहीन आवास लाभुक है।ऐसे लोगों को बासगीत परचा या बंदोबस्त पर्चा के लिए सीओ मु.मोइनुद्दीन को कहा गया है। इससे भी अगर नहीं होगा ऐसे भूमिहीन आवास लाभुकों को वास क्रय के माध्यम से आवास निर्माण कराने के लिए प्रति लाभुकों को सरकार के मापदंडों के अनुरूप 60 हजार रुपये दिए जाएंगे।बैठक में आवास पर्यवेक्षक रविंद्र कुमार, अकाउंटेंट अखिलेश कुमार, कार्यपालक सहायक चंदन कुमार,आवास सहायक प्रीतम कुमार,अतुल भगत,कमल किशोर पंडित,मिथिलेश कुमार,रवि शंकर,अमरनाथ विमल,विनोद कुमार यादव,सुमित कुमार झा,अभिषेक कुमार,जयंत कुमार, श्यामसुंदर तांती सहित सभी ग्रामीण आवास सहायक आदि उपस्थित थे।

रिपोर्ट :के आर राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post