सीओ ने बड़े लगान बकायेदारों से ऑनलाइन लगान वसूलने को लेकर की बैठक

रजौन(बांका): सीओ मु.मोइनुद्दीन ने राजस्व कर्मचारियों के साथ बैठक करते हुए बड़े राजस्व लगान बकायेदारों की सूची तैयार करने का आदेश दिया है।सीओ ने बताया ऑनलाइन लगान भुगतान कराने के लिए अंचल के बड़े राजस्व लगान बकायेदारों की सूची तैयार करने के लिए राजस्व कर्मचारियों को लगाया गया है। सीओ ने बताया अंचल में कई ऐसे बड़े भूस्वामी है जिन्होंने कई वर्षों से राजस्व लगान नहीं दिया है। इसके लिए राजस्व कर्मचारियों को पंचायत स्तर पर पंचायत प्रतिनिधियों का मदद लेते हुए ऐसे भू स्वामियों को ऑनलाइन लगान भुगतान करने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा गया है। जिससे कि शत प्रतिशत ऑनलाइन लगान वसूली किया जा सके। राजस्व कर्मचारियों को बड़े राजस्व बकायदा भू स्वामियों से संपर्क करते हुए बिहार भूमि वेबसाइट खोलकर ऑनलाइन लगान भुगतान करेले की प्रक्रिया के बारे में भी बताने के कहा गया है।इस मौके पर आरटीपीएस सहायक विकास कुमार,अंचल निरीक्षक बालमुकुंद दास,राजस्व कर्मचारी सुबोध कुमार झा, अरविंद कुमार सहित सभी राजस्व कर्मचारियों को पंचायत स्तर पर पंचायत प्रतिनिधियों  के सहयोग से बकायेदार भू स्वामियों को ऑनलाइन लगान भुगतान कराने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा गया है।सीओ मैं बताया जिले में  रजौन अंचल वर्तमान में एक नंबर पर है आगे भी इसे एक नंबर पर रखा जाएगा।

रिपोर्ट :के आर राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post