मीडिया संस्थानों पर छापे को लेकर पत्रकारों ने सत्याग्रह चंपारण की धरती से किया प्रारंभ

बेतिया:- दैनिक भास्कर ग्रुप के भोपाल,नोएडा,जयपुर और अहमदाबाद कार्यालय पर आयकर विभाग द्वारा छापेमारी कार्रवाई तथा उत्तर प्रदेश का प्रतिष्ठित समाचार चैनल भारत समाचार पर भी आयकर विभाग  की कार्रवाई को लेकर देश के अलग-अलग  जगहों से पत्रकारों ने इसके विरोध में आवाज उठाना शुरू कर दिया है ।इस क्रम में पश्चिमी चंपारण जिला के बेतिया  से कई पत्रकारों ने पूर्वाग्रह से   ग्रसित होकर सरकार द्वारा इस प्रकार की करवाई  की घोर निंदा की है ।इस प्रकार की कार्रवाई पत्रकारों ने अघोषित आपातकाल करार दिया है।इसके विरोध में पत्रकारों ने सत्याग्रह मंगलवार से प्रारंभ करने का ऐलान किया है।सत्याग्रह आंदोलन मे वरिष्ठ पत्रकार अमानुल हक,वरिष्ठ पत्रकार राजीव रंजन झा,पत्रकार आदित्य कुमार दुबे,पत्रकार सुल्तान एवं अन्य प्रिंट ,इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया से संबंधित पत्रकार गण उपस्थीत थे।

रिपोर्ट :चंपारण नीति संपादक की कलम से

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post