रजौन(बांका): नवादा सहायक थाना पुलिस ने सोमवार की 10:30 बजे रात में नवादा सकहारा सड़क मार्ग पर सकहारा गांव के समीप से गुप्त सूचना के आधार पर 200 एमएल का 141 पाउच झारखंड निर्मित कुल 28 लीटर देसी शराब बरामद किया है।पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया नवादा सहायक थानाध्यक्ष मु.नसीम खां ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के क्रम झारखंड निर्मित 141 पाउच देसी शराब 200 एमएल का बरामद किया है।मौके का लाभ लेते हुए शराब तस्कर बाइक से नीचे शराब फेक का फरार हो गया है।थानाध्यक्ष ने शराब बरामदगी से संबंधित अज्ञात तस्करों के विरुद्ध मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर है।
रिपोर्ट :केआर राव