हाई वोल्टेज से रजौन बाजार के दर्जनों उपभोक्ताओं का जले उपकरण

रजौन,बांका:बिजली विभाग के लापरवाही के कारण बीते सोमवार देर शाम को रजौन बाजार में अचानक हाई वोल्टेज के बढ़ने से रजौन बाजार और कठौन रोड के कई उपभोक्ता के उपकरण जल गए।इसमें बाजार वासियों का इनवाइटर, पंखे,फ्रिज,मेन बोर्ड,मोटर,बल्ब मेन स्विच आदि जलने से उपभोक्ताओं को हजारों का नुकसान हुआ है।जिसको लेकर लोगों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। जानकारी के अनुसार बीते सोमवार की देर संध्या अचानक रजौन बाजार में फोरफोट्टी बिजली का सप्लाई आ जाने के कारण सभी के घरों के बिजली उपकरण के सामग्री जल गया। जिसको लेकर बाजार वासी मनोज सिंह का दो एचपी का मोटर,कमली शाह का दो पंखा एवं टीवी,प्रमोद यादव का फ्रिज, खुशी डायल का फ्रिज,आरके जनरल स्टोर का पंखा एवं  फ्रीज, अरुण प्रसाद सिंह का एलईडी टीवी,डीटीएच एवं पंखा,नवोद शर्मा के बल्ब,पंखा टीवी एवं डीटीएच सहित कई लोगों का आदि उपकरण जल गया।सभी उपभोक्ता ने बताया कि बिजली विभाग की अनसुनी के कारण घर के दोनों फेज में गर्मी रहने की वजह से हाई वोल्टेज हो गया था।  कई घंटों तक हाई वोल्टेज रहने के कारण घरों में काफी नुकसान हुआ।साथ ही कहा की बिजली विभाग की लापरवाही से हमलोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा  है।इसका भरपाई कौन करेगा?इतने घंटे तक हाई वोल्टेज बिजली रहा लेकिन कोई देखने वाला नहीं आया। जिस कारण सभी उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा हैं।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post