पति पुत्र टेबल पर परिजनों द्वारा महिला के साथ मारपीट कर घर से जी काला पीड़ित महिला ने थाने में दिया आवेदन

 पति पुत्र एवं पुत्रवधू द्वारा महिला के साथ मारपीट कर घर से निकाला पीड़ित महिला ने थाने में दीया आवेदन 


टोरिया से अरविंद प्रताप सिंह का रिपोर्ट

 कटोरिया थाना क्षेत्र के जमदाहा पंचायत अंतर्गत सुडिया झाझा गांव गांव में एक 65 वर्षीय महिला को पति बेटा एवं पुत्रवधू द्वारा मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में पीड़ित महिला नरेश यादव की पत्नी सुदामा देवी ने कटोरिया थाना में आवेदन देकर पति नरेश यादव, पुत्र सतीश यादव एवं पुत्रवधू रीना देवी के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई है ।दिए गए आवेदन में बताया है कि घर में बेवजह मेरे साथ गाली गलौज कर सर पर डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया ।जख्मी महिला का प्राथमिक उपचार कटोरिया रेफरल अस्पताल में कराया गया । पीड़ित द्वारा आवेदन में यह भी बताया है मैं बीमार रहती हूं। मेरे घर वालों का कहना हें कि तुम घर का काम करो घर का नहीं करने के चलते बराबर मेरे साथ सभी  नामजद अभियुक्तों द्वारा गाली गलौज प्रताड़ित कर मारपीट करते रहता है और कहता है कि तुम अगर घर का काम नहीं करती हो तो घर से भाग जाओ नहीं तो तुम्हारी हत्या कर देंगे ।इस घटना को लेकर पीड़ित महिला ने लाचार होकर कटोरिया थाना में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। फिलहाल कटोरिया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post