बीते रात्रि जमुआ नकटी गांव से बाइक चोरी
कटोरियासे अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया थाना क्षेत्र के जमदाहा पंचायत अंतर्गत नकटी जमुआ गांव से सोमवार बीते रात्रि एक बाइक की चोरी होन का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़ित बाइक मालिक गांव के गोविंद यादव के पुत्र राजेश यादव ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी की गुहार लगाई है। जिसमें अपनी सौतेली मां चुवा देवी सहित थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के नंदू यादव एवं पुरन यादव को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। बताया है कि चार दिन पूर्व किसी बात को लेकर आवेदक की उसकी सौतेली मां से विवाद हुआ था। विवाद के बीच सौतेली मां बाइक की चाबी लेकर घर से मायके चले गई। घटना के दूसरे दिन अन्य नामजद दोनों अभियुक्त आए और आवेदक से गाड़ी के रखने के स्थान के बारे में पूछताछ करने लगे। इधर सोमवार रात प्रत्येक दिन की तरह आवेदक अपनी बाइक, रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच 17 क्यू 9990 को घर के बाहर खड़ी कर घर में सोया हुआ था। सुबह नींद से जागने पर बाइक को गायब पाया। अपने अस्तर से सदा संबंधियों के यहां दूरभाष से पूछताछ करने पर भी कुछ पता नहीं चल पाया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।