मामूली विवाद को लेकर मारपीट

 मामूली विवाद को लेकर मारपीट

कटोरियासे  अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट

 कटोरिया थाना क्षेत्र के अखाड़ा मकना गांव में मामूली विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना को लेकर गांव के विक्की तुरी की पत्नी सरिता देवी ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी की गुहार लगाई है। जिसमें गांव के ही देव तुरी, जितेंद्र तुरी, उर्मिला देवी, रीता देवी एवं मंजू देवी को नामजद अभियुक्त बनाया है। आवेदिका ने बताया है कि उसके बेटे ने नामजद अभियुक्तों के घर के सामने शौच कर दिया। शिकायत करने पर आवेदिका ने साफ कर दिया। लेकिन फिर भी नामजद अभियुक्त गाली- गलौज करने लगे। मना करने पर सभी ने मारपीट शुरू कर दी। हो- हल्ला करने पर बचाने आए पति के साथ भी सभी ने मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post