मारपीट के दौरान तीन महिला जख्मी कार्रवाई के लिए थाने में दिया आवेदन
कटोरिया से अरविंद प्रताप सिंह का रिपोर्ट
सूईया थाना क्षेत्र के पीपरा गांव में बीते रात्रि पुराने विवाद को लेकर मारपीट की घटना में तीन महिला जख्मी हो गयी। तीनों जख्मी का प्राथमिक उपचार कटोरिया अस्पताल में कराया गया।जख्मी में भानी देवी पति जगन तुरी,गुंजा देवी एवं मुनखी देवी पति दामोदर तुरी शामिल हैं।घटना घटना के संबंध में सूर्या थाना में मुनखी देवी के द्वारा आवेदन देकर गांव के ही कुशमी देवी पति योगेंद्र कौल,रघुनाथ कौल,उपेंद्र कौल,सुनील कौल,रघुनाथ पासवान,फुलवतिया देवी,टीपू कौल,सुभाष पासवान,बालदेव पासवान ,मंशी देवी के विरुद्ध कार्यवाही की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन में बताया है कि बीते रात करीब 12:15 बजे कुशमी देवी राजा तुरी को खोजते हुए उसके घर आया।इस बीच राजा तुरी को देखते ही मारपीट शुरू कर दी।मौके पर सभी जुटकर मारपीट कर तीनों को जख्मी कर दिया।फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।