रजौन(बांका): रजौन थाना क्षेत्र के कैथा गांव से फिर एक बाइक चोरी होने की जानकारी मिली है।प्राप्त जानकारी के अनुसार रंजीत यादव कैथा ग्राम निवासी का मंगलवार रात्रि में हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल घर के आगे बना बंगला पर गाड़ी खड़ी कर सभी सोया हुआ था ।जब सुबह जगा तो देखा कि गाड़ी नहीं है। गाड़ी मालिक ने बताया कि गाड़ी को किसी पिकअप भान पर लौडकर ले गया है।बंगला के आगे किसी पिकअप वाहन का टायर का निशान जमीन पर लगा हुआ है। काफी खोजबीन किया गया गाड़ी का कोई पता नहीं चला।उक्त गाड़ी मालिक ने थाने में आकर लिखित आवेदन देकर गुहार लगाई है।मालूम हो अब तक एक सप्ताह के अंदर बामदेव, चकपरासी,पुनसिया सहित अन्य गांव से करीब आधे दर्जन बाइक की चोरी हो चुकी है। बताया जा रहा है बाइक चोर गिरोह इन दिनों थाना क्षेत्र में काफी सक्रिय हो गया है।पुलिस का कोई नकेल नहीं रहने की वजह से बाइक चोर गिरोह का मनोबल दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहा है।थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया बाइक चोर गिरोह पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगी हुई है।
रिपोर्ट: के आरा राव