सोशल मीडिया के माध्यम से पीड़ित ने लूट की घटना को कर रहा है प्रचारित

रजौन(बांका):रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत चिलकावर गांव निवासी मणिकांत चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के माध्यम से बताया है कि अमरपुर फिनो पेमेंट बैंक में फील्ड स्टाफ के रूप में काम करता हूं। जिसको लेकर मंगलवार देर संध्या अमरपुर से रजौन क्षेत्र के तेरह माईल विजिट करने के लिए गए थे। वहां से वापसी के क्रम में करीब नौ बजे रात में रजौन स्थित लीलातरी-कठचातर गांव के मोड़ के समीप में चार नकाबपोश अपराधियों ने मेरे मोटरसाइकिल को रोककर मेरे से 75 हजार नगदी,मोटरसाइकिल एवं दो मोबाइल छीन कर फरार हो गए।और कहा है कि अगर थाना गए तो तुम को जान से मार देंगे। उक्त मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होता दिख रहा है।जिसको लेकर पीड़ित लूट की घटना को लेकर देर रात में रजौन थाना पहुंचा था।थाना अध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया कि मणिकांत चौधरी उक्त मामले को लेकर रात में थाना पहुंचा था। उसे आवेदन देने के लिए कहा गया तो बोला अगले दिन सुबह आकर दे देंगे।इसके बाद से दोबारा वह थाना नहीं आया है।साथ ही कहा कि उक्त मामले सही प्रतीत नहीं दिख रहा है।जिसको लेकर आगे मामला दर्ज हुआ तो जांचों उपरांत कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट: के आर राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post