रजौन(बांका): परघड़ी- लकड़ा पंचायत के झिकटा गांव में बुधवार को करीब 2 बजकर 30 मिनट में मूसलाधार बारिश के बीच आकाशीय बिजली के गिरने से एक किसान की मौत हो गई है।मृतक किसान प्रखंड अंतर्गत परघड़ी- लकड़ा पंचायत के झिकटा गांव निवासी बलदेव यादव का 55 वर्षीय पुत्र बेचन यादव बताया जा रहा है। परिजनों द्वारा जानकारी के अनुसार मृतक गांव के उत्तर पूरब स्थित शीतला स्थान के समीप ट्रैक्टर से धान रोपाई के उद्देश्य से जोताई करवा रहा था।इसी दौरान आकाशीय बिजली शरीर पर गिरने से बेचन यादव की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।घटना की जानकारी गांव सहित आसपास के लोगों को मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच कर आनन-फानन में किसान को ले जाकर ग्रामीण चिकित्सकों को दिखाया जिसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।मृतक अपने साथ पत्नी सुभद्रा उर्फ सुनैना देवी 14 वर्षीय पुत्र कन्हैया उर्फ भवेश कुमार व छह पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।मृतक के छह पुत्री में से पांच पुत्री की शादी कर चुकी है।आकाशीय बिजली से बेचन यादव की मौत की खबर पर परिजनों का रोते बिलखते बुरा हाल हो रहा है।उक्त घटना से गांव में मातम पसरा है।आकाशीय बिजली गिरने से बेचन यादव की मौत की जानकारी लकड़ा गांव के ग्रामीण पंकज उर्फ पिंकू कुमार एवं मृतक के परिजन दयानंद यादव द्वारा थाना एवं सीओ को दी गई।सीओ मु.मोइनुद्दीन ने बताया घटना की जानकारी मिलते ही थाना को सूचित कर दिया गया है।लाश का पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं प्राथमिकी के आधार पर आपदा राहत से मुआवजा देने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया कि घटना की जानकारी मिल गई है।लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेजी जा रही है।
रिपोर्ट:केआर राव