रजौन(बांका):धौरैया विधानसभा के राजद विधायक भूदेव चौधरी ने मानसून सत्र के क्रम में बिहार विधानसभा के प्रभारी सचिव को पत्र लिखकर रजौन प्रखंड के जर्जर हालत में उप स्वास्थ्य व नवादा क्षेत्र में एक स्टेडियम की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है.उन्होने पत्र के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि रजौन प्रखंड में कुल 22 स्वास्थ्य उपकेंद्र है मगर सिर्फ 05 स्वास्थ्य उपकेंद्र को ही अपना भवन है शेष किराए पर या कागज पर ही चल रहा है साथ ही साथ सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पर चिकित्सकों का घोर अभाव है।स्वास्थ उपकेंद्र मे सुविधा नहीं होने के कारण गांव-कस्बों के लोगों को अत्यंत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।उन्होंने अविलंब इस समस्या का समाधान करने की अपील के साथ ही साथ रजौन प्रखंड के नवादा हाइस्कूल के मैदान मे पर्याप्त जमीन उपलब्ध को देखते हुए स्टेडियम का निर्माण कराने की बात कही है। प्रखंड के प्रतिभावान खिलाडिय़ों को एक बेहतर अवसर मिलेगा।वहीं प्रखंड अंतर्गत मंझौनी गांव के ग्रामीणों ने बताया कि स्वास्थ्य उपकेंद्र जो पुस्तकालय भवन मे चल रहा है।प्रारंभ मे वहां चिकित्सक आते थे पिछले कई वर्षों ने न चिकित्सक आते न ही कोई सुविधा है।स्वास्थ उपकेंद्र का बोर्ड तक नहीं लगा है।कमोबेश प्रखंड क्षेत्रों में हर स्वास्थ्य उपकेंद्र का यही हाल है। और समय पर स्वास्थ्य कर्मी उप स्वास्थ्य केंद्र पर कभी नहीं आते हैं। इस संदर्भ में स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन ने बताया कि प्रखंड क्षेत्रों में कुल 22 उप स्वास्थ्य केंद्र है ।जिसमें पांच सरकारी भवन में उप स्वास्थ्य केंद्र चल रहा है ओर जगहों पर सरकारी भवन नहीं रहने के कारण 17 उप स्वास्थ्य केंद्र प्राइवेट जगहों पर चलाया जा रहा है। जहां तक उप स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य कर्मी के समय पर नहीं पहुंचने का मामला है। यह मामला जांचो उपरांत सही पाया गया तो वैसे स्वास्थ्य कर्मी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट: के आरा राव