शौच करने के लिए गए मजदूर युवक की पोखर में डूब कर हुई मौत

रजौन(बांका):रजौन थाना क्षेत्र के संझा- श्याम पुर पंचायत अंतर्गत टेकनी गांव के एक 33 वर्षीय युवक की पोखर में डूबने से मौत हो गई है।युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।घटना गुरुवार की सुबह की बताई जा रही है।पोखर में डूबने से मौत की घटना गांव सहित आसपास में आग की तरह फैल गई।जिसे देखने वाले लोगों की भीड़ उमड़  पड़ी।घटना की सूचना रजौन पुलिस को मिलते ही घटनास्थल पर अवर निरीक्षक नागेंद्र प्रसाद ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया।बताया जा रहा है युवक शौच के लिए प्रत्येक दिन की तरह गुरुवार को भी पोखर के समीप गया था।शौच करने के बाद वह तालाब किनारे गया होगा और पैर फिसलने की वजह से तालाब की गहराई में चला गया होगा जिससे मौत हो गई।परिजनों के मुताबिक प्रखंड अंतर्गत संझा-श्यामपुर पंचायत अंतर्गत टेकनी गांव के जयहिंद मंडल का 33 वर्षीय पुत्र सुबोध मंडल गांव स्थित शक्ति पोखर के समीप शौच करने के लिए सुबह घर से 7 बजकर 30 मिनट में निकला था।दो घंटे से भी अधिक समय बीतने के बाद भी सुबोध मंडल जब घर वापस नहीं लौटा तो पोखर के समीप पहुंचकर पूरा खोजबीन किया कुछ देर के बाद पोखर के किनारे पानी के अंदर से कपड़ा दिखाई दिया। तब पोखर के अंदर जाकर देखे तो सुबोध मंडल की पानी में डूब कर तब तक मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना घरवालों को मिलते ही मृतक के पत्नी और बच्चे दहाड़ मार कर रोने लगी।मृतक सुबोध अपने साथ गर्भवती पत्नी सहित पांच पुत्रियों को अकेला छोड़ गए।
मृतक के परिजनों ने बताया कि पत्नी सरिता देवी वर्तमान में गर्भवती भी है। इन सब बातों को लेकर गांव में हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर इतने बच्चियों का भरण पोषण उसकी पत्नी गर्भवती रहने की स्थिति में अकेली कैसे करेगी। मृतक अब तक एक भी पुत्रियां की शादी नहीं कर सकी थी। मिली जानकारी के अनुसार मृतक मजदूरी करते हुए परिवार का भरण पोषण करता था।घर में अकेला कमाने वाला मालिक था। थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया कि मृतक के पत्नी सरिता देवी के बयान पर रजौन थाना पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अब मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा।सीओ मु.मोइनुद्दीन ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं प्राथमिकी के आधार पर आपदा राहत से मुआवजा देने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post