रजौन,बांका: रजौन में बिजली की घोर समस्या को लेकर विद्युत उपभोक्ता इस उमस भरी गर्मी में परेशान है ।यह समस्या कई दिनों से चल रही है। मूसलाधार गरज के बीच हुई बारिश के कारण बुधवार को 2:30 बजे के बाद गई बिजली गुरुवार की सुबह नौ बजे तो आई भी,लेकिन यह समस्या दिनभर आंख मिचौली के तरह चलती रही।बुधवार को 2:30 बजे के बाद गई बिजली रात भर नहीं रहने की वजह से रजौन विद्युत स्टेशन अंतर्गत पड़ने वाले सभी फीडरों विद्युत आपूर्ति ठप रहने की वजह से प्रखंड वासी रात भर उमस भरी गर्मी में करहाते रहे। बार-बार विद्युत उपभोक्ताओं द्वारा स्थानीय राजद विधायक को दूरभाष पर सूचना दिए जाने की वजह से स्थानीय विधायक ने अपने लेटर पैड पर बिहार के ऊर्जा मंत्री को खत लिख कर समस्याओं को दूर कराने की मांग की है । राजद विधायक ने बताया धौरैया एवं रजौन प्रखंड के सैकड़ों ग्रामीणों के द्वारा लगातार दूरभाष के माध्यम से विद्युत_आपूर्ति में घोर अनियमितता की शिकायत सामने आ रही थी। जिसको लेकर विगत कई दिनों से प्रतिदिन अधिकारियों से बात कर विद्युत आपूर्ति सही करवाने का प्रयत्न करते रहे, लेकिन फिर भी अधिकारियों ने अपने रवैयै में सुधार नहीं लाया एवं विद्युत अभियंताओं की लापरवाही,
विवेकहीनता,उदासीनता के कारण बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गयी है। जिस कारण छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन एवं किसान भाइयों को पटवन की समस्या आदि को देखते हुए ऊर्जा मंत्री से मिलकर पत्र के माध्यम से अविलंब बिजली व्यवस्था सुचारू रुप से दुरुस्त करने एवं विद्युत आपूर्ति में बाधा उत्पन्न करनेवाले अभियंताओं पर तत्काल सख्त कारवाई करने की मांग की।
विद्युत सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया कि बांका रजौन 33 हजार विद्युत संचरण तार , खंभे, मलिया आदि में सोहानी सहित कई स्थानों पर लगातार हो रही बारिश की वजह से फाल्ट रहने एवं रजौन विद्युत स्टेशन का 33 हजार सर्किट ब्लास्ट कर जाने विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने में बाधा आ रही है। जिसे लगातार कैंप करते हुए विद्युत सेवा दुरुस्त करने में विद्युत कर्मियों से लेकर मानव बल लगे हुए।