शिविर लगाकर 640 लोगों को कोरोना टीका लगाया गया

रजौन(बांका): गुरुवार को रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित चिन्हित पुनसिया चिलकावर,नरीपा गांव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर लगाकर 640 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।गुरुवार को सभी केंद्रों पर कोविडशील्ड का पहला और दूसरा डोज लोगों को लगाया गया।टीका लगाने के बाद लाभुकों को 30 मिनट तक डॉक्टर की देखरेख में रखने के बाद ही जाने दिया जा रहा था।वैक्सीन का डोज आने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार चिन्हित जगह पर शिविर लगाकर लोगों को प्रेरित करते हुए वैक्सीन लगाई जा रही है।स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन ने बताया कि गुरुवार को चार जगहों पर शिविर लगाकर 640 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।साथ ही कहा शुक्रवार को सिर्फ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शिविर लगाकर वैक्सीन लगाई जाएगी।

रिपोर्ट :के आर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post