नाबालिग छात्रा गायब से संबंधित मामला थाना पहुंचा

रजौन (बांका): रजौन थाना क्षेत्र के एक 15 वर्षीय नाबालिक लड़की गायब होने का मामला पहुंचा है थाना। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। थाने में दिए गए आवेदन में पिता ने बताया है कि मेरी पुत्री नवम कक्षा में पढ़ती थी। स्कूल कहकर घर से रजौन के लिए निकली थी। वापस घर नहीं लौटने पर आसपास के रिश्तेदारों के यहां सहित अन्य जगह पर खोजबीन की लेकिन मेरी पुत्री का कुछ अता पता नहीं चल सका। बताया जा रहा है छात्रा विगत दो दिनों से घर से गायब है।जिसको लेकर परिजन काफी चिंतित है। थानाध्यक्ष बुद्धदेब पासवान ने बताया कि उक्त मामले की आवेदन प्राप्त हुई है।जिसको लेकर छानबीन की जा रही है।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post