बांका (चांदन):प्रखंड के सिलजोरी पंचायत के पारही टोला में गुरुवार देर रात सिलजोरी पंचायत के पूर्व मुखिया स्व केलू यादव के परिवार के ही दो गुटों के बीच काफी पुराने जमीनी विवाद के कारण जमकर खूनी संघर्ष हुआ। जिसमें दोनो पक्षो में लाठी,डंडा,ईट पत्थर का जम कर उपयोग किया गया।जिसमें तीन पुरुष सहित पांच महिलाएं बुरी तरह जख्मी हो गयी।जिसमे कुछ का इलाज देर रात तक अस्पताल में चलता रहा।जबकि गंभीर रूप से जख्मी डमरूधर यादव,बैकुंड यादव सहित कुछ अन्य को देवघर रेफर कर दिया गया।जिसमें डमरूधर यादव 50 बर्ष की मौत इलाज के दौरान देवघर में हो गयी।उसके मौत की खबर के बाद परिवार में कोहराम मच गया।घटना की खबर के बाद थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार खुद सदलबल घटना स्थल पर पहुंच कर सभी जख्मी को अस्पताल तक लाने में सहयोग करते रहे।डमरूधर की मौत के बाद थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार द्वारा वरीय पदाधिकारी को जानकारी देते ही एसडीपीओ प्रेमचंद सिह देर रात घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी प्राप्त किया।बाद में कटोरिया पुलिस निरीक्षक भी घटना स्थल के लिए रवाना हो गए।इस मारपीट की घटना में मृतक डमरूधर यादव सहित कामदेव यादव,बैकुंठ यादव,जीवलाल यादव,उमेश यादव,वीरन यादव,अजय यादव,संजय यादव,सिया देवी,विमली देवी,अनिता देवी,नीलम देवी,गुड़िया देवी, किरण देवी जख्मी का इलाज चल रहा है। जिसमे से उमेश यादव,अजय यादव,संजय यादव,शंभु यादव को इलाज के दौरान ही गिरफ्तार कर लिया गया है।मामले के संबंध में बताया जाता है कि जीवलाल यादव और बैकुंठ यादव के बीच काफी दिनों से जमीनी विवाद चल रहा था।पिछले बर्ष भी धान की रोपाई बाधित थी।इस बर्ष पिछले जनता दरबार मे आवेदन दिया गया था।जिसपर दोनों पक्षो को अगले शनिवार को जमीनी कागजात के साथ बुलाया गया था।उससे पहले ही यह घटना हो गयी।सुबह मृतक की लाश देवघर से आने के बाद आगे की कागजी कार्यवाई की जाएगी। यह बात एसडीपीओ औऱ थानाध्यक्ष ने कहा।
चांदन प्रखंड के सिलजोरी पंचायत में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो में जमकर चली लाठी आठ जख्मी,एक कि मौत।
byआमोद कुमार दुबे
-
0

