सूजा -शिकार तालाब के जीर्णोद्धार को लेकर स्थानीय राजद विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

रजौन(बांका) : रजौन थाना स्थित ऐतिहासिक सूजा -शिकार तालाब के जीर्णोद्धार के लिए धोरैया विधानसभा के विधायक सह राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष भूदेव चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि रजौन थाना के बगल में स्थित शूजा-शिकार तालाब लगभग 10-12 एकड़ में अवस्थित है,जहां स्वास्थ्य लाभ  के लिए सुबह-शाम आमजन टहलने आते-जाते रहते हैं।परन्तु तालाब के चारों तरफ पीसीसी सड़क या सौंदर्यीकरण नहीं होने के कारण आमजनों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।उन्होंने पत्र के माध्यम से ये भी जिक्र किया है कि वर्तमान सरकार की नीति भी राज्य के सभी तालाब के सौंदर्यीकरण की है। इसलिए जनहित में रजौन थाना बाजार अवस्थित इस तालाब का समुचित हाई मास्ट लाईट सहित जीर्णोद्धार सौंदर्यीकरण तथा तालाब के चारों तरफ पीसीसी सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र कराने की मांग की है।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post