रजौन(बांका):प्रखंड क्षेत्रों में गुरुवार से ही जारी मूसलाधार बारिश से शुक्रवार को जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। इस कारण लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रखंड क्षेत्र में हो रही बारिश से जहां आम जनजीवन पर असर पड़ा है। वही व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है।बारिश की वजह से बाजार में माहौल शांत सा लग रहा है।गांव इलाके की सड़के तालाब में तब्दील हो चुकी है।इस कारण से लोगों का आना-जाना मुश्किलों भरा हो गया है। सबसे अधिक परेशानी पैदल चलने वाले लोगों को पानी पड़ रही है। शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्रों में लगातार दिनभर रुक-रुक कर मूसलाधार बारिश पड़ती रही।जिसके कारण प्रखंड की कई सड़कें बदहाल हो गई है।वहीं गांवो में खेत लबालब नदी डाँड़ पानी से लबा लब भर गए हैं।धान रोपाई का कार्य तेजी से प्रारंभ हो गया है।किसान धान रोपाई के लिए तैयार बिचड़ों को रोपाई के लिए अनुकूल मौसम होने के कारण जल्दी-जल्दी रोपाई कार्य कराने में लगे हुए हैं।वहीं लगातार मूसलाधार बारिश से प्रखंड आईटी भवन परिसर में जाने वाले रास्ते बदहाल हो चुका है।पक्की सड़क नहीं रहने के कारण आने जाने वाले रास्ते कीचड़ मय हो गया है।जिससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रिपोर्ट:केआर राव