रजौन(बांका): सरकार द्वारा चुनाव आयोग को पंचायत चुनाव कराने से संबंधित हरी झंडी मिलने के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी शांतिपूर्ण,निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराने की तैयारी प्रारंभ कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रजौन प्रखंड में तीन जिला परिषद,26 पंचायत समिति सदस्य, 18 पंचायत में मुखिया सरपंच एवं 256 वार्ड में वार्ड सदस्य तथा पंचों का चुनाव कराना है।शांतिपूर्ण निष्पक्ष भाई मुक्त वातावरण में पंचायत चुनाव कराने के लिए बीडीओ राजकुमार पंडित ने 19 कोषांगों का गठन कर लिया है। बीडीओ ने बताया 19 कोषांगों में से कार्मिक कोषांग का गठन करते हुए जिला मास्टर ट्रेनर्स जयशंकर प्रसाद विद्यार्थी,मुकेश कुमार,श्रीकांत कुमार,कौशल किशोर,राजेश कुमार एवं सुबोध कुमार की तैनाती की गई है। इस प्रकार पंचायत चुनाव के लिए सामग्री, वाहन,प्रशिक्षण,आचार संहिता, मतगणना,बज्र गृह,एबीएम,नाम निर्देशन,मतपत्र,जागरूकता, मतदाता विखंडन आदि कोषांगों का गठन कर लिया गया है। बीडीओ के हवाले से बीपीआरओ हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि शांतिपूर्ण निष्पक्ष पंचायत चुनाव कराने के लिए 256 मतदान केंद्र एवं मीरनगर,डुमरिया,इस्लामपुर में आठ सौ से अधिक मतदाता रहने की वजह से तीन सहायक मतदान केंद्र बनाया गया है। इस प्रकार रजौन में कुल मतदान केंद्र 259 हो गया है। पंचायत चुनाव के लिए रूट चार्ट सहित 136 गश्ती दल का गठन किया गया है। इस प्रकार पंचायत चुनाव के लिए 207 भवन पर 259 मतदान केंद्र अवस्थित है।जनवरी 2021 प्रारूप सूची के अनुरूप रजौन में एक लाख 36 हजार 491 मतदाता है।इसमें से पुरुष 71 हजार 722,महिला 64 हजार 769 है।बीपीआरओ ने बताया कि इसमें से चार भवन बाले बूथ में से एक,तीन भवन बाले में चार,दो बूथ बाले में 41 एक बूथ बाले भवनों की संख्या 161 है।
रिपोर्ट :केआर राव