कोरोना टीका आते ही केंद्रों पर उमड़ती रही भीड़

रजौन(बांका) :वैक्सीन का डोज आते ही गुरुवार को रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और चिन्हित जगह उपरामा और मोरोमा गांव के शिविर में वैक्सीन लेने वाले लोगों की हुजूम उमड़ पड़ी।स्वास्थ्य विभाग के पास वैक्सीन का डोज एक हजार था और व्यक्ति लेने वालों की संख्या काफी थी। जिसके कारण सभी को वैक्सीन नहीं लग सका। गुरुवार को रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 700 और चिन्हित जगह उपरामा में 150 व मोरोमा में 150 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीन की कमी रहने के कारण और वैक्सीन लेने वालों की लगातार वृद्धि होने से केंद्रों पर हंगामा भी हो रही है।जिसके कारण से सभी केंद्रों पर पुलिस बल को तैनात कर वैक्सीनेशन का कार्य करवाया जा रहा है। स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन ने बताया कि वैक्सीन की कमी रहने के कारण गुरुवार को मात्र एक हजार लोगों को ही वैक्सीन लगाई गई है।साथ ही कहा अब वैक्सीन आने के बाद ही बता सकते हैं कि शुक्रवार को वैक्सीन पड़ेगी या नहीं।फिलहाल तो वैक्सीन खत्म हो गई है।


रिपोर्ट :के आर राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post