रजौन,बांका: राजावर पंचायत में एक किशोरी की अपरहण कर लिए जाने से संबंधित मामला थाना पहुंचा है। बताया जा रहा है कि किशोरी अपने घर से बुधवार की शाम सात बजे शौच के लिए निकली हुई थी।इसी बीच घात लगा कर बैठे बाभनकोरामा गांव के कैलाश रजक ने बाइक पर बैठाकर किशोरी को अपहरण कर ले भागा है।थाने में अपहृत किशोरी के पिता ने प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है।प्रभारी थानाध्यक्ष गणेश कुमार सिंह ने बताया कि जांच उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी।वहीं किशोरी के अपहरण होने से घर परिवार के परिजन एवं स्वजनों का रोते बिलखते बुरा हाल हो रहा है।
रिपोर्ट: के आर राव