गाय से लदी तस्करी के लिए जा रही ट्रक को जब्त करते हुए एसडीओ ने रजौन थाना पुलिस के किया हवाले, एक की मौत

रजौन,(बांका) :गोवध निषेध अधिनियम लागू होने के बावजूद भागलपुर-हंसडीहा सड़क मार्ग के रास्ते से अवैध पशुओं की तस्करी धड़ल्ले से हो रही है। इस रास्ते से होकर रोज दर्जनों वाहनों में पशुओं को लादकर पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में भेजा जा रहा है। सूत्रों की माने तो रोज बंगाल से इन पशुओं को बांग्लादेश भेजा जाता है लेकिन पुलिस प्रशासन को कुछ नजर नहीं आ रहा है। इसी क्रम में बुधवार मध्य रात्रि को भागलपुर-हँसडीया सड़क मार्ग पर रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत पुनसिया चौक के समीप भारी वाहन एवं ओवरलोडिंग वाहनों पर शिकंजा कसने के ख्याल से एसडीओ मनोज कुमार चौधरी के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था।इसी क्रम में पुनसिया बाजार के समीप बालू से लदी हाईवा,धान से लदी ओवरलोडिंग ट्रक एवं 14 चक्का की भारी वाहन को जब्त करते हुए स्थानीय रजौन पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया ।निकालने के क्रम में एक मवेशी की मौत भी हो गई थी।वाहन पर लदे मवेशियों में से सभी गाय थी।एसडीओ मनोज कुमार चौधरी द्वारा पशुपालन अधिकारियों को जानकारी देने के बाद रजौन प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार भारती एवं भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्री राम ने पहुंचकर वाहन से निकाल बाहर किए गए मवेशियों की प्राथमिक उपचार करते हुए इंजेक्शन एवं दवाइयां दी गई। प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी ने बताया वाहन पर लोड 30 गौवंश मवेशियों में से एक गाय की मौत हो गई है। जिसका पोस्टमार्टम थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद की जाएगी।आगे बताया एसडीओ एवं जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ राणा दिग्विजय सिंह के दिशा निर्देश पर आगे की कार्रवाई के लिए भागलपुर या खड़कपुर खटाल में रखवाने के लिए पुलिस प्रशासन को कहा जाएगा।प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ.राकेश कुमार भारती ने बताया की वाहन पर जब्त किए गए सभी मवेशी बांझपन का शिकार है।चारा का प्रबंध स्थानीय बाजार के लोगों द्वारा कराया गया है।रजौन थाने में प्रभारी थानाध्यक्ष गणेश कुमार सिंह के बयान पर पशु तस्करी से संबंधित सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। बरामद मवेशियों को खटाल में भेजवाई जा रही है।
वरीय प्रशासनिक अधिकारियों कोई स्पष्ट गाइडलाइन नहीं मिलने की वजह से मृत पशु का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी ने बताया थाने में प्राथमिकी होने के बाद ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

हिंदू सम्राट सह धर्मरक्षक मनीष कुमार ने बताया कि रोजाना करीब 20 से 25 ट्रक बांका जिले से जाती है।जिसमें एक वाहन पर  कम से कम 25 से 50 गाय होती है।उन्होंने गौ तस्करी के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच कराते हुए सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।

रिपोर्ट:: के आर राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post