रजौन(बांका):धोरैया विधानसभा के वर्तमान राजद विधायक विधायक भूदेव चौधरी की सदस्यता रद्द करने को लेकर जदयू नेता धोरैया के पूर्व विधायक मनीष कुमार ने सर्वोच्च न्यायालय में परिवाद दायर किया है।जिसमें राजद विधायक भूदेव चौधरी पर भागलपुर कोर्ट में जबरन जमीन हड़पने और रजौन में चुनाव आचार संहिता उल्लंघन से संबंधित मामले को छिपाने का आरोप लगाया गया था। जिसके बाद जस्टिस ने 12 जुलाई को सुनवाई के क्रम में राजद विधायक भूदेव चौधरी के महाधिवक्ता के दलील को खारिज करते हुए 15 जुलाई को सुनवाई की तिथि निर्धारित की गई थी।लेकिन गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में ऐतिहासिक फैसले को लेकर पांच
घंटे तक लंबे बहस होने के बाद फैसले को सुरक्षित रखते हुए जस्टिस ने तिथि को आगे बढ़ाते हुए 20 जुलाई को सुनवाई का तिथि निर्धारित किया है। जिसको लेकर राजद और जदयू के कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।जस्टिस द्वारा सुनवाई की तिथि बढ़ाते ही राजनीतिक गलियारों में सियासी पारा अभी भी चढ़ा हुआ है। धोरैया विधानसभा क्षेत्र में जनता के बीच चर्चाओं का बाजार अभी भी गर्म है।अब देखना है कि 20 जुलाई को पाला किसके ओर झुकता है।जदयू पूर्व विधायक मनीष कुमार ने बताया सुप्रीम कोर्ट का जो भी फैसला होगा वह फैसला राजनीति में अपराधीकरण के विरुद्ध होने की संभावना है।पूर्व विधायक ने बताया सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश द्वारा पांच घंटे तक दोनों पक्षों के महाधिवक्ता की दलीलें को सुनी है। निश्चित ही फैसला देश के राजनीति में अपराधीकरण के विरुद्ध होगा। पूर्व विधायक ने बताया हो सकता है राजनीति में अपराध छिपाने वाले जनप्रतिनिधियों को चुनाव लड़ने से वंचित भी कर दिए जाने का अहम फैसला दे सकता है।
रिपोर्ट :के आर राव