देवघर से भागी प्रेमी जोड़ा चांदन में धराया

 बांका (चांदन):देवघर से दो दिन पूर्व अपने प्रेमी के साथ भागी  शादीशुदा युगल प्रेमी को बुधवार थानाध्यक्ष द्वारा बरामद कर देवघर पुलिस को सूचना दे दिया जिस है। ।मामले के सम्बंध में लड़की के माता पिता थाने पर उपस्थित थे। जबकि लड़की से पूछताछ करने बेलहर एसडीपीओ प्रेमचन्द्र सिंह  आ चुके है। लड़की के परिजन लड़की को अपने साथ ले जाने की प्रार्थना कर रहा है जबकि एक छुटभैये नेता दोनों को साथ रखने का प्रयास कर रहे है।लड़की की मां ने बताया कि उसकी लड़की की शादी दो माह पूर्व हुई थी। वह अपने ससुराल जाने वाली थी उसी का सामान खरीदने वह घर से 5000 रु लेकर बाजार गयी,फिर वापस नही लौटी।तो स्वजनों द्वारा उसकी खोजबीन शुरू किया गया।वही से कोई पता नही चलने के बाद यह बात सामने आई कि उसी के मकान मालिक का बेटा सोनम शर्मा उर्फ छोटू शर्मा उसकी बेटी को बहलाफुसला कर  लेकर भाग गया है। इसी आशय का आवेदन लड़की की मां ने देवघर थाने में दिया। जिसके बाद मंगलवार देर रात देवघर पुलिस के सहयोग से छोटू शर्मा  के एक रिस्तेदार के चांदन प्रखंड कार्यालय के सामने छापा मारा गया।जहां पुलिस के पंहुचने के पूर्व दोनों फरार हो गया।लेकिन लगातार पुलिस और परिवार  वालो के दवाब के कारण थानाध्यक्ष को दोनों को बरामद करने में सफलता मिली। जबकि लड़की ने बताया कि वह छोटू शर्मा से कई बर्ष से प्रेम कर रही है।और उसी के साथ फिर से शादी कर उसके साथ रहना चाहती है।थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि मामला देवघर थाने का है। जिसकी सूचना दे दिया गया है। वहां की पुलिस आकर उसे ले जाएगी।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post