रास्ता विवाद को लेकर मारपीट थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाया

 रास्ता विवाद को लेकर मारपीट थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाया 

कटोरिया से  अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट 

कटोरिया थाना क्षेत्र के मोथावारी पंचायत अंतर्गत ढाकोडीह गांव में  रास्ता विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट करने का मामला सामने आया है । जख्मी का प्राथमिक उपचार कटोरिया रेफरल अस्पताल में कराया गया। घटना के संबंध में सुधाकर यादव के पुत्र अनिल यादव ने कटोरिया थाना में आवेदन देकर गांव के ही शंकर यादव, परमेश्वर यादव, अशोक यादव ,चंद्रदेव यादव एंव  झगरु यादव के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई है ।दिए गए आवेदन में बताया है कि नामजद अभियुक्त के द्वारा आवेदक के बगल में सरकारी जमीन को जबरजस्ती जोतने लगा। रास्ता जोतने का विरोध आवेदक ने किया तो सभी नामजद अभियुक्तों ने लाठी डंडे से मार कर जख्मी कर दिया ।मारपीट के दौरान एक मोबाइल भी छीन लिया और धमकी दिया कि अभी तो मारपीट किया हूं ज्यादा बोलोगे तो पूरे परिवार को मार कर फेंक देंगे। इस घटना को लेकर पूरा परिवार दहशत में कटोरिया पुलिस ने आवेदन लेकर जांच कर कार्रवाई करने की बात कही।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post