सड़क दुर्घटना में चौकीदार का पुत्र व चरवाहा जख्मी


रजौन,(बांका):शनिवार देर शाम को भागलपुर- हंसडीहा सड़क मार्ग स्थित पुनसीया-सोहानी सड़क मार्ग के समीप एक भेंसा और बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार युवक व चरवाहा गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। ग्रामीणों के सहयोग से बेहोशी हालत में ही  आनन-फानन में  रजौन समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर शाहनवाज आलम  ने
उपचार करने के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर के मायागंज रेफर कर दिया।वहीँ सोहानी गांव के भैंस चरवाहा कारू चौधरी भी जख्मी हो गया।जिनका इलाज पुनसिया प्राइवेट क्लिनिक में चल रहा है। जानकारी के अनुसार बनगांव निवासी रजौन थाना के चौकीदार बालदेव पासवान का करीब 30 वर्षीय पुत्र ललन कुमार पासवान  बाइक से देर संध्या पुनसिया  अपने घर बनगांव जा रहा था ।इसी क्रम में सोहानी के समीप सड़क पार कर रहे भेंसा ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसे युवक लहूलुहान होकर सड़क किनारे गिर पड़ा। जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहोशी हालत में ही मायागंज रेफर कर दिया है।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post