बांका: बिहार के बांका में चांदन नदी पर पिछले वर्ष ही एक करोड़ से अधिक की लागत से डायवर्सन बनाया गया था जो शनिवार को नदी में अचानक पानी का ज्यादा बहाव होने के बाद डायवर्सन बह गया है. जिससे लाखों लोगों को परेशानी हो रही है। जिले का लाइफ लाइन कहे जाने वाला चांदन नदी पर बना पुल करीब डेढ़ वर्ष पूर्व ही ध्वस्त हो चुका था. इसको लेकर वाहनों का परिचालन बंद होने के बाद लोगों का आवागमन भी पूरी तरह से बंद कर दिया गया था. इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से पिछले वर्ष ही एक करोड़ रुपये से अधिक की लागत से डायवर्सन बनाया गया था. शनिवार को अचानक पानी का ज्यादा बहाव होने के बाद वो भी बह गया है। जिससे एक बार फिर चार प्रखंडों की बड़ी आबादी का सीधा संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है. हालांकि चांदन नदी पर पुल बनाने का काम चालू है जिसमें लंबा वक्त लगेेगा। चांदन नदी पर बने डायवर्सन के टूटने के बाद से बांका जिले के बाराहाट, बौंसी, रजौन एवं धोरैया प्रखंड के लोगों का फिलहाल जिला मुख्यालय से सम्पर्क टूट चुका है. अब मुख्यालय पहुंचने के लिए लोगों को अतिरिक्त 30 से 35 किमी. का चक्कर लगाना पड़ेगा. फिलहाल वैसे लोगों की परेशानी ज्यादा बढ़ गई है जिसको रोजमर्रा के काम से जिला मुख्यालय आना-जाना पड़ता है। इधर ध्वस्त डायवर्सन को देखने के लिए एसडीएम मनोज कुमार चौधरी और पुल निर्माण निगम के अधिकारी सहित अन्य लोग पहुंचे हैं. अविलंब डायवर्सन को दुरुस्त करने की संभावनाओं को तलाशने की कोशिश की जा रही है। एसडीएम ने बताया कि डायवर्सन का बड़ा हिस्सा बढ़िया है. जब तक पानी कम नहीं होगा उसे दुरुस्त करने में समस्या आएगी. हालांकि पाइपिंग के माध्यम से पानी के बहाव को मोड़ कर डायवर्सन को दुरुस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
चांदन नदी पर एक करोड़ का डायव्रर्सन टूटा,चार प्रखंडो का जिला मुख्यालय से सम्पर्क टूटा
byआमोद कुमार दुबे
-
0

