रजौन(बांका) :रविवार को स्थानीय जदयू पूर्व विधायक मनीष कुमार ने अपने पार्टी संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ आधे दर्जन गांव पहुंचकर ग्रामीणों से रूबरू हुए हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक मनीष कुमार ने सर्वप्रथम नवादा बाजार पहुंचकर बाजार वासियों सहित रविवार को नवादा हाट रहने की वजह से इलाके के कई गांव के लोगों ने जदयू पूर्व विधायक के आने की सूचना पर मिलते जुलते हुए ग्रामीण समस्याओं से अवगत कराया।इसके बाद राजावर गांव,रजौन बाजार में कठौन मोड़ पर शंभु प्रसाद सिंह के घर के पास पहुंचने पर रजौन पंचायत वार्ड नंबर 7 के नटवरलाल सिंह, दुर्गा प्रसाद साह ने बिजली पोल,नल जल एवं मोहल्ले में जाने के लिए पीसीसी सड़क आदि समस्याओं से अवगत कराया। इस प्रकार स्थानीय बाजार वासियों एवं भाजपा कार्यालय,रजौन ओंकार भारती के घर के पास पुरानी ठाकुरबाड़ी में भी बाजार वासियों एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।इसके बाद शाम को प्रखंड जदयू कार्यालय में स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के उपरांत पुनसिया बाजार के दुर्गा मंदिर में बाजार वासियों एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए समस्याओं से अवगत हुए।इस मौके पर प्रखंड जदयू अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह,विधानसभा मीडिया प्रभारी अंजनी कुमार चौधरी,जदयू राज्य परिषद सदस्य मनोज सिंह,परमानंद सिंह,नंदलाल मंडल,मुखिया छोटेलाल सिंह,राजेश किशोर कुणाल,,जय चंद्र सिंह,अमित कुमार,ओंकार भारती,शंभू सिंह, विनोद साह,शिवपूजन सिंह,अरुण कुमार राव,लक्ष्मण स्वर्णकार,नागेश्वर सिंह चंद्रवंशी,मुकेश कुमार सिंह,कुमोद मंडल,सदानंद सिंह, अचल उर्फ बब्बू, पवन वर्मा, रितेश कुमार सिंह, बाबुल उर्फ शांत स्वरूप,कौशल किशोर,प्रमोद कुमार सुमन,महेंद्र शर्मा, भाजपा नेता विजय प्रसाद साह सहित जदयू कार्यकर्ता एवं समर्थक सभी स्थानों पर उपस्थित थे।वहीँ राजावर बस्ती में रजौन उत्तरी संभावित जिला प्रत्याशी गुड़िया देवी के पति विनोद उर्फ मुकेश कुमार सिंह,प्रशांत कुमार ने पूर्व जदयू विधायक का स्वागत करते हुए स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया।
रिपोर्ट:के आर राव