रजौन(बांका):रजौन थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार बीते रात को प्रखंड अंतर्गत कैथा गांव में एक घर से छापेमारी कर तीन बोतल विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के कैथा गांव में छापेमारी कर एक घर से तीन बोतल विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।जिसे बांका न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
रिपोर्ट: के आर राव