रजौन(बांका):रविवार को रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शिविर लगाकर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा 140 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। वैक्सीन लगाने के बाद 30 मिनट तक डॉक्टर की देखरेख में रखने के बाद लाभुकों को जाने दिया जा रहा था।कई दिनों से लगातार वैक्सीन लेने वालों की संख्या में कमी देखने को मिल रही है। जिसके कारण स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीनेशन का डोज बच ही जा रहा है।रविवार को कोविडशील्ड का पहला और दूसरा डोज लोगों को लगाया गया।स्वास्थ प्रबंधक राजेश रंजन ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर 140 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।साथ ही कहा कि वैक्सीनेशन के प्रति लगातार लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।जो अभी तक वैक्सीन नहीं लिए हैं वह वैक्सीन जरूर ले। क्योंकि कोरोना महामारी से जंग जीतने के लिए वैक्सीन ही एक रामबाण है।
रिपोर्ट:केआर राव