रजौन(बांका:)रविवार देर संध्या को रजौन पुलिस ने थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान व एसआई विकास कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र अंतर्गत महादा गांव सहित प्रखंड के इलाके में अवैध रूप से संचालित भट्टियों पर छापेमारी कर खेत से करीब एक 150 लीटर छोआ गुड़ को जब्त करते हुए नष्ट कर दिया। इस दौरान पुलिस द्वारा छापेमारी को देखकर ग्रामीण इलाके में हड़कंप मच गया।छापेमारी के क्रम में मिलने वाली भट्टियों को ध्वस्त कर दिया गया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना पर उक्त जगह छापेमारी कर करीब 150 लीटर छोआ गुड़ को जब्त कर भट्टियों को ध्वस्त कर दिया गया। मौके से सभी कारोबारी फरार था। महुआ शराब मामले में चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट:के आर राव