सावन के दूसरे सोमवार को भी शिवालयों में श्रद्धालुओं की शाम तक लगी रही पूजा अर्चना को लेकर भीड़

रजौन (बांका) :सावन के दूसरे सोमवार को धनकुंड नाथ धाम, बाबा ज्येष्ठ गौर नाथ धाम सहित प्रखंड के रजौन थाना स्थित राजवनेश्वर नाथ धाम, कुटिया परिसर सहित ग्रामीण इलाके के खिड्डी,बामदेव,उपरामा,परघड़ी, पिपराडीह,आसमानीचक, पुनसिया बाजार चौक, जगन्नाथपुर,नरीपा,झिकटा सहित अन्य प्रखंड के शिवालयों में भोले के भक्तों का कोरना काल के कारण थोड़ी बहुत भीड़ लगी रही।अधिकतर भक्तों ने घरों पर ही पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर दूध, फल-फूल, धतूरा,बेल पत्र और जल आदि से अभिषेक कर भोले की पूजा अर्चना की।अहले सुबह से ही प्रखंड के सभी मंदिरों में पूजा अर्चना को लेकर भक्तगण पहुंच रहे थे। हर हर महादेव और जय जय भोले के उद्घोष के साथ भक्तगणों ने मंदिर परिसर को गुंजायमान कर दिया। इस दौरान वक्ताओं ने शिव मंदिरों और घरों में शिवलिंग पर बेलपत्र दूध चढ़ाकर सुख समृद्धि की कामना की।पंडित फनी भूषण पाठक ने बताया कोरोना काल में शिवालय  का पट बंद है।इस स्थिति में  सावन मास में श्रद्धालुओं को शिव की आराधना व पूजन घर में ही करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा यही कारण है खैरा-डेहरी के अति प्राचीन मंदिर में सरकारी पूजन उपरांत मंदिर का पट आमजनों के लिए बंद कर दिया गया है।

रिपोर्ट :केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post