15 अगस्त को लेकर समय का किया गया निर्धारण

रजौन (बांका) : 75वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए बीडीओ राजकुमार पंडित की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक हुई। बैठक में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के लिए समय सारणी का निर्धारण  किया गया। बैठक में प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में 8 बजे, पशु चिकित्सा कार्यालय 8.10, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 8.20, प्रखंड साक्षरता समिति कार्यालय में 8:30, कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय परिसर में 8.40, ई-किसान भवन परिसर में 8.50, प्रेस क्लब 9:05, थाना परिसर 9:25 एवं बीआरसी परिसर में 9:50 में झंडोत्तोलन किया जाएगा। इस बैठक में बीडीओ के अलावे प्रखंड प्रमुख रूबी कुमारी, सीओ मु. मोइनुद्दीन आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
रिपोर्ट : केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post