बांका:शनिवार दोपहर चांदन प्रखंड के बिरनिया पंचायत के लुरीटांड़ औऱ जमुनी गांव में बज्रपात के दौरान लुरीटांड़ में दीपक कुमार औऱ उसकी भाभी रेखा देवी की मौत से पूरे गांव में मायूसी खत्म होने का नाम नही ले रही है। इसी बीच सोमवार को बेलहर विधायक मनोज यादव द्वारा लुरीटांड़ औऱ जमुनी गांव जाकर मृतक के परिवार के साथ अन्य चार जख्मी महिला के परिवार वालो से मिल कर उन्हें इस दुख की घड़ी में हिम्मत से काम लेने को कहा।विधायक के साथ पूरे गांव के लोगो ने इस घटना की पूरी दास्तान से विधायक को अवगत कराया। वही विधायक ने उसी गांव से सभी पदाधिकारियों से बात कर जल्दी से जल्दी आपदा की चार लाख की राशि भुगतान करने की बात कही। साथ ही सभी जख्मी महिलाओं को भी इलाज के लिए सरकारी लाभ दिलाने का भरोसा दिया।इस अवसर पर जदयू अध्यक्ष दीपक चौधरी,अरविंद पांडेय , रजत सिंहा,सत्यनारायण यादव,चतुर्भुज यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण औऱ जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे।
