रजौन(बांका): प्रखंड मुख्यालय आईटी भवन पहुंच पथ नहीं रहने की वजह इस बरसात के समय प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर सभी विभाग के कर्मियों एवं प्रखंड के काम से आए प्रखंड वासियों को कीचड़ युक्त सड़कों से आना जाना पड़ रहा है। करोड़ों रुपया की लागत से आईटी भवन बनने के बाद शिफ्ट करने में करीब 2 वर्ष बीतने को है। प्रखंड मुख्यालय आईटी भवन जानने के लिए अब तक सड़क नहीं बनने की वजह से आम जनों को मुसीबतों का सामना करते हुए आना जाना पड़ रहा है। मालूम हो आईटी भवन पहुंच पथ के पश्चिम और दक्षिण सामने एसएफ़सी विभाग का दो बड़ी-बड़ी खाद्य गोदाम, मनरेगा भवन, पीएचईडी विभाग का पानी टंकी, राजस्व विभाग का भवन, कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय, ई. किसान भवन, कौशल विकास केंद्र, सांसद कोटे से निर्मित विवाह भवन सहित कई विभागों का कार्यालय अवस्थित रहने के बाद भी एप्रोच सड़क नहीं बन पाया है। यहां तक खनन परिवहन पुलिस द्वारा बालू गिट्टी ओवरलोडिंग से संबंधित जब्त किए गए भारी वाहन कीचड़ युक्त सड़क पर जहां-तहां बरसात के समय फंसे रहने की वजह से पूरा प्रखंड मुख्यालय से लेकर इर्द-गिर्द एवं प्रखंड मुख्यालय का मैदान ओवरलोडिंग भारी वाहनों का पड़ाव में परिणत हो गया है।
बीडीओ राजकुमार पंडित ने बताया आईटी भवन से लेकर प्रखंड मुख्यालय के गेट, सीएचसी आदि पर जाने आने के लिए इस बरसात के समय काफी कठिनाइयों का सामना करते हुए गड्ढे नुमा कीचड़ युक्त कच्ची सड़क पर आना जाना पड़ रहा है। बीडीओ ने बताया इसकी जानकारी जिला को लिखित रूप से दी जा रही है।
रिपोर्ट: केआर राव