तीसरे सोमवारी को भी मंदिरों में पूजा-अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं की रही भीड़

रजौन, बांका: तीसरे सोमवारी को प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग मंदिरों में शिव के भक्तों ने पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का आने-जाने का सिलसिला जारी रहा। दूध बेलपत्र व जलाभिषेक करते हुए महिलाओं ने बड़ी संख्या में भगवान शिव की अराधना की। कोरोना काल के कारण कई श्रद्धालुओं ने घरों पर ही पूजा अर्चना की। प्रखंड के रजौन थाना स्थित राजवनेश्वर नाथ धाम व कुटिया परिसर सहित ग्रामीण इलाके के खैरा, खिड्डी, बामदेव, उपरामा, कठौन, परघड़ी, पिपराडीह, आसमानीचक, मुख्य सड़क मार्ग, पुनसिया बाजार चौक, जगन्नाथपुर, नरीपा, झिकटा सहित अन्य प्रखंड के शिवालयों व मंदिरों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचना शुरू रहा जो देर शाम तक चलता रहा। श्रद्धालुओं ने कामनाओं को लेकर व्रत और उपवास रखा। भगवान शिव का पूजन अर्चन जलाभिषेक का दौर चला इस दौरान पूरा मंदिर परिसर हर हर महादेव, ॐ नमः शिवाय व बोल बम के नारा से गुंजायमान हो रहा था। चारों तरफ शिव भक्ति की धारा बह रही थी। मंदिर परिसर एवं आसपास क्षेत्र में दिनभर वतावरण भक्तिमय बना रहा। खैरा डेहरी मंदिर में पंडित फनी भूषण पाठक में पूजा अर्चना, जलाभिषेक रुद्राभिषेक के साथ संपन्न कराया। पूजा करने के लिए सेवानिवृत्त शिक्षक अश्वनी कुमार मंडल अपनी सेवानिवृत्त धर्मपत्नी सहित अपने सपरिवार के साथ पधारे हुए थे। मंदिर पहुंचकर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा अर्चना कार्यक्रम संपन्न किए।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post