पृथ्वी दिवस के अवसर पर सड़क मार्ग पर लगाए गए छह सौ पौधे

रजौन, बांका: बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर सोमवार को मझगांय-डरपा पंचायत अंतर्गत रहीमडीह - तेरहमाइल सड़क मार्ग पर पंचायत के मुखिया मृत्युंजय कुमार ने अभियान चलाकर छह सौ पौधरोपण किया गया है। पौधरोपण के क्रम में पंचायत के मुखिया ने बताया पौधरोपण करके ही जल जीवन हरियाली योजना एवं पर्यावरण को संतुलित किया जा सकता है। उन्होंने कहा बढ़ते वायु ध्वनि एवं प्राण वायु की समस्या को देखते हुए कोविड-19 वैश्विक महामारी से निबटने के लिए पौधरोपण ही बेहतर एकमात्र उपाय है। इस मौके पर पीआरएस रोशन कुमार सहित पंचायत के सभी वार्ड सदस्य उपस्थित थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार पृथ्वी दिवस प्रखंड के कई पंचायतों सरकारी गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों आदि स्थानों पर भी पौधरोपण किए जाने की खबर है।

रिपोर्ट:के आर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post