रजौन(बांका): सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजौन और एडिशनल पीएससी नवादा स्वास्थ्य केंद्र पर केंद्र सरकार की ओर से हर माह की 9 तारीख को मनाए जाने वाले प्रधानमंत्री मातृत्व दिवस पर सोमवार को 200 गर्भवती महिलाओं की जांच किया गया। जांच कराने के लिए महिलाओं की काफी संख्या में भीड़ लगी हुई थी। डॉ. ब्रजेश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत शिविर में रजिस्ट्रेशन होने के बाद महिला चिकित्सक द्वारा बारी-बारी से जांच करने के बाद महिलाओं की बीपी, खून, वजन, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, एचआईवी आदि की जांच करने के बाद निशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। प्रबंधक राजेश रंजन ने बताया कि रजौन स्वास्थ्य केंद्र पर 160 व नवादा पीएससी पर 40 गर्भवती महिलाओं का जांच किया गया। वंचित गर्भवती महिलाओं को भी पीएचसी में आकर नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य की जांच कराने की सलाह दी।
रिपोर्ट:केआर राव