वाहन चेकिंग में वसूला गया जुर्माना

 वाहन चेकिंग में वसूला गया जुर्माना

कटोरिया से  अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट 

रविवार को कटोरिया बाजार में साप्ताहिक बंदी के दौरान लापरवाही बरत रहे लोगों पर कार्रवाही की गई। कटोरिया पुलिस द्वारा बाजार के चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व अनि राजेश कुमार कर रहे थे। इस दौरान दो पहिये वाहनों के कागजात, डिक्की, इन्सुरेंस, प्रदूषण, चालकों के लाइसेंस, चालकों के हेलमेट के आलावा मास्क की जांच की गई। जांच के क्रम में जिन वाहन चालकों को बिना गाड़ी के कागजात एवं अन्य गड़बड़ी के साथ गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया। उनसे जुर्माना वसूला गया। मौके पर काफी संख्या में महिला एवं पुरुष पुलिस बल शामिल थे।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post