घर से निकालने को लेकर विवाहिता पहुंची थाने

 घर से निकालने को लेकर विवाहिता पहुंची थाने

कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट 

कटोरिया थाना क्षेत्र के दामोदरा गांव की एक महिला के साथ मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़िता गांव के राजेन्द्र यादव की पत्नी अभिलाषा कुमारी ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। जिसमें बताया है कि आवेदिका की पहली शादी झारखंड के हजारीबाग जिले के धरकठा थाना अंतर्गत परटोला गांव में हुई थी। जिससे एक चार साल का पुत्र भी है। इधर डेढ़ साल पूर्व आवेदिका की शादी राजेन्द्र यादव से हुई। दोनों दामोदरा गांव में रहने लगे। इधर कुछ दिन पूर्व पति आवेदिका एवं उसके बेटे को लेकर अपने मामा घर थाना क्षेत्र के घोरमारा गांव में लेकर चले गया। जहां रविवार को पति के साथ मिलकर मामा अभी यादव एवं उसकी पत्नी ने मारपीट कर आवेदिका को घर से बाहर निकाल दिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post