रजौन(बांका):गुरुवार देर संध्या को रजौन पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के चकसफिया रेलवे क्रॉसिंग के समीप से एक शराब तस्कर को पल्सर बाइक व 74 बोतल लैला देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना लाया गया। गिरफ्तार शराब तस्कर धोरैया थाना क्षेत्र के बीरनिया गांव निवासी बादल कुमार सिंह ने बताया कि मेरे साथ हरना गांव निवासी रोशन कुमार दास जो बाइक चला रहा था वह मौके से फरार हो गया। थाना अध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया कि सूचना पर उक्त जगह छापेमारी कर बाइक की तलाशी लेने के क्रम में 74 बोतल लैला कुल 22 लीटर देसी शराब के साथ धोरैया क्षेत्र के एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि मौके से एक तस्कर भागने में सफल रहा।फरार शराब तस्कर रोशन कुमार दास की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।
रिपोर्ट :केआर राय