योजना को जल्दी पूरा करे- पीओ फोटो

 बांका (चांदन): चांदन प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संजय कुमार ने अपने कार्यालय के सभी कर्मी के साथ मंगलवार को एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें मुख्य रूप से अपने प्रखंड में मनरेगा के अधुरे कार्यो को जल्दी से जल्दी पूरा कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। साथ ही साथ सभी योजना स्थल पर योजना से सम्बंधित बोर्ड लगाना जरूरी समझा जाए जिससे आम लोगो को उस योजना से सम्बंधित सारी जानकारी प्राप्त हो सके।पीओ संजय कुमार ने बताया कि सभी पुराने अभिलेख औऱ निकासी की गई राशि के अनुरूप अगर योजना स्थल पर काम नही हुआ है तो अभिकर्ता उसे जल्दी पूरा करे नही तो उसकी जानकारी वरीय अधिकारी को दी जाएगी। जिससे उस पर कार्यवाई भी हो सकती है। बैठक में मनरेगा कार्यालय के सभी कर्मी,उपस्थित थे।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post