रजौन, (बांका)दीपनारायण सिंह महाविद्यालय के बीए पार्ट-1 के छात्रों की जांच परीक्षा आगामी 31 अगस्त दिन मंगलवार से लेकर 4 सितंबर शनिवार तक होगी, इस सम्बन्ध में महाविद्यालय द्वारा एक सूचना भी जारी की गई है जिसमें सभी छात्र-छात्राओं को परीक्षा में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के लिए कहा गया है,अन्यथा अनुपस्थित छात्र-छात्राओं को मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र निर्गत नहीं किए जाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही परीक्षा के दौरान छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय द्वारा दिए गए परिचय पत्र तथा निर्गत पंजीयन प्रपत्र जो विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर उपलब्ध है उसे लाना अनिवार्य किया गया है।
रिपोर्ट:,केआर राय