इग्नू ने नामांकन की तिथि बढ़ाकर की 31

रजौन(बांका ) इग्नू भागलपुर रीजनल डायरेक्टर के आदेश पर डीएन सिंह कॉलेज इग्नू कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर निरंजन चौधरी ने जुलाई 2021 सत्र का नामांकन अधिसूचना जारी कर दिया था। जारी नामांकन अधिसूचना में कहा गया है कि जुलाई 2021 सत्र में बीए, बीकॉम, एमए, एमकॉम, डिप्लोमा कोर्स में नामांकन की तिथि बढ़ा कर 16 अगस्त से 31 अगस्त कर दिया गया है। ऐसी स्थिति में इग्नू के विभिन्न प्रोग्राम में नामांकन कराने की इच्छुक छात्र छात्राओं को अपना नामांकन एवं पुनर नामांकन अब 31 अगस्त 2021 तक करा लेने के लिए कहा गया है। इग्नू कोऑर्डिनेटर ने नामांकन, पुनरनामांकन बढ़ाने से संबंधित सूचना अपने सूचना बोर्ड पर भी लटका दिया है।
रिपोर्ट:केआर राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post