गोराडीह पावरग्रिड में बाढ़ की पानी पहुंचने से रजौन प्रखंड के कई गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप

रजौन,(बांका) : उत्तरी बिहार के साथ-साथ अब पूर्वी बिहार में भी बाढ़ का असर दिखना शुरू हो चुका है। इसी क्रम में भागलपुर जिले के गोराडीह पावर ग्रिड में बाढ़ की पानी प्रवेश कर जाने के कारण रजौन प्रखंड के सकहारा सबस्टेशन और धोरैया के पैर सबस्टेशन को मिलने वाली विद्युत आपूर्ति बुधवार से अनिश्चितकालीन के लिए ठप कर दी गई है। रजौन विद्युत सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि इन दोनों सब स्टेशनों से लाभान्वित लोगों की जरूरतों को देखते हुए जीवन यापन सुचारू रूप से चलाने के लिए रजौन सबस्टेशन से प्रतिदिन 1 से 2 घंटे विद्युत आपूर्ति देने का प्रयास किया जा रहा है, उन्होंने इन दोनों सबस्टेशन से प्रभावित लोगों से अपील की है कि इस प्राकृतिक बाढ़ रूपी आपदा के समय धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। विद्युत विभाग वैकल्पिक व्यवस्था करने में लगे हुए हैं। विद्युत सहायक अभियंता ने बताया इस कारण सकहारा विद्युत स्टेशन अंतर्गत पड़ने वाले करीब 70 से 80 गांव एवं धोरैया प्रखंड के पैर विद्युत सब स्टेशन अंतर्गत 30 से 32 गांव सहित धोरैया में विद्युत सेवा प्रभावित रहेगी। जल सहित जीवन यापन को देखते हुए एक- दो धंटे बिजली आपूर्ति रजौन विद्युत स्टेशन से तत्काल जोड़ने के प्रयास में विद्युत कर्मी एवं मानव बल लगे हुए हैं।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post