बिजली चोरी के आरोप में पुनसिया के तीन पर मामला दर्ज

रजौन(बांका): बिजली विभाग के अधिकारियों ने बिजली की चोरी पर रोक लगाने को लेकर छापामारी अभियान चलाया। मंगलवार को प्रखंड अंतर्गत पुनसिया बाजार में छापेमारी अभियान चलाकर तीन लोगों पर बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। सहायक विद्युत अभियंता रजौन जितेंद्र कुमार,एसटीएफ सहायक विद्युत अभियंता अमरपुर वरुण कुमार,राजस्व सहायक अभियंता अमरपुर शशिकांत,प्रभासी विद्युत पदाधिकारी ओम प्रकाश,राजस्व जेई गुंजा कुमारी के नेतृत्व में प्रखंड क्षेत्र में विद्युत चोरी के विरुद्ध छापेमारी दल गठन कर अभियान चलाकर प्रखंड अंतर्गत पुनसिया बाजार निवासी आईसी आईसीआई सीएसपी संचालक शशिकांत चौधरी के यहां छापेमारी कर तीन लाख 33 हजार 49 रुपये एवं अनंत प्रसाद चौधरी के यहां छापेमारी कर 52 हजार 938 रुपये और देवेंद्र प्रसाद मंडल के यहां छापेमारी कर 55 हजार 164 रुपये की विद्युत राजस्व से क्षति से संबंधित मामला कनीय अभियंता राजीव रंजन ने रजौन थाने में मामला दर्ज कराया है।
रिपोर्ट::केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post