पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होते हैं चुनाव की तैयारी में जुटने लगे अधिकारी

रजौन(बांका): बिहार में 10 चरण में पंचायत चुनाव होने जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रजौन प्रखंड में पंचायत चुनाव सातवें चरण के 31 अक्टूबर को होने की संभावना व्यक्त की गई है। शांतिपूर्ण निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रशासनिक अधिकारी जोर-शोर से जुट गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड में पंचायत चुनाव के लिए 256 मतदान केंद्र एवं तीन सहायक मतदान केंद्र सहित 259 मतदान केंद्र बनाया गया है। मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधा के लिए बिजली,पानी,शौचालय, रैंप,शेड,चहारदीवारी,बेंच,डेस्क , कमरे आदि की अद्यतन जानकारी संग्रहित करने का काम प्रारंभ कर दिया गया है।बीडीओ राजकुमार पंडित के हवाले से निर्वाचन सहायक जयशंकर प्रसाद विद्यार्थी ने बताया कि इसके लिए 159 बीएलओ के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर डाटा तैयार की जा रही है। मालूम हो प्रखंड में तीन जिला परिषद,26 पंचायत समिति सदस्य,18 मुखिया- सरपंच एवं 256 वार्ड के लिए वार्ड सदस्य एवं पंच पद के लिए चुनाव होनी है।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post