रजौन(बांका): भागलपुर-हंसडीहा मुख्य सड़क मार्ग स्थित मां वृंदा फ्यूल सेंटर रजौन के परिसर में शुक्रवार की शाम जाति जनगणना, आरक्षणों में बैकलॉग व्यवस्था लागू करने एवं मंडल आयोग की अनुशंसाएं की सभी मांगों को पूरा करने को लेकर राजद की बैठक प्रखंड अध्यक्ष बबलू सिंह चंद्रवंशी की अध्यक्षता में हुई। बैठक को स्थानीय राजद विधायक भूदेव चौधरी ने शिरकत करते हुए शनिवार को जिला मुख्यालय वीर कुंवर सिंह के मैदान में आयोजित विशाल जन आंदोलन में अधिक से अधिक राजद कार्यकर्ताओं को पहुंचने का आह्वान किए हैं। बैठक कोमुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक भूदेव चौधरी ने बैठक में कहा केन्द्र एवं राज्य सरकार की जो दोहरी नीति है। राज्य की बातें केन्द्र सरकार नहीं सुनते और दूसरी तरफ केन्द्र एवं राज्य डबल इंजन की सरकार चला रहे हैं। जाति जनगणना के मुद्दों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब 1872 में वायसराय लार्ड मारियो के शासनकाल में जाति जनगणना पारित हुआ 1881 में पहली जाति जनगणना हुआ था।जिसके तर्ज पर हर 10 वर्षों में जाति जनगणना का प्रवधान हुआ था। जिसको पूरे भारत वर्ष में जाति जनगणना को लेकर जितनी जाति की अवादी उस हिसाब से उतनी उस जाति को उतनी हिस्सेदारी मिलें। आरक्षणों में बैकलॉग व्यवस्था लागू की जाए एवं मंडल आयोग की अनुसंशाए की सभी मांगों को लेकर जल्द से जल्द पूरा करने को लेकर शनिवार सात अगस्त को हजारों कार्यकर्ताओं को लेकर सड़कों पर विराट जन प्रदर्शन करेंगे। बैठक में आगामी सात अगस्त जाति जनगणना की तैयारी को लेकर रणनीति पर चर्चा परिचर्चा की गई।बैठक में राजद के वरिष्ठ नेता सह पूर्व उपप्रमुख अवधेश यादव, जवाहर यादव,सुबोध यादव, उदय सिंह,नयन सिंह नेटवर,रामविलास पासवान,पप्पू यादव निलेश यादव, अरविंद यादव,संजय यादव,मनोज यादव,भूषण यादव, अरविंद यादव,दिवाकर बाबू,युवा प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा नंद यादव,नितीश कुमार उर्फ नन्दू यादव,बब्लू यादव, रोहित झा, मुनिलाल यादव,उमाशंकर कुशवाहा,अनिल यादव,शंभू रजक आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट :केआर राव